फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के ये पांच फायदे चौंका देंगे आपको

Thu, 04 Jul 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर नियंत्रण के लिए अगर आपने कसरत और डाइट के सही कांबिनेशन को अपने टाइमटेबल में जगह दे दी है तो स्लिम दिखने के अलावा कई चौंकाने वाले फायदे आपको हो सकते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन


कई शोधों के आधार पर वजन घटाने के कुछ ऐसे फायदों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं जो आपको यकीनन चौंकाएंगे और फिट रहने की बहुतेरी वजह आपको देंगे।

दांतों के रोगों से रहेंगे दूर
केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो वजन घटाने के बाद लोगों को मसूड़ों और दांतों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं। चूंकि मसूड़ों में सूजन और दर्द फैट सेल्स पैदा करती हैं, इसलिए फैट्स कम होने के बाद मसूड़े से संबंधित कई समस्याओं से बचाव होता है।

दिमाग तेज होता है
केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, मोटापे के कारण दिमाग और स्मृति से संबंधित समस्याएं अधिक रहती हैं जबकि जो लोग वजन नियंत्रत रखते हैं उनमें एकाग्रता अधिक रहती है।
विज्ञापन


तनाव कम होता है
वाशिंगटन सेंटर फॉर वेट मैनेजमेंट के अध्ययन के मुताबिक मोटे लोग छोटी-छोटी बातों पर अधिक तनाव लेते हैं जबकि जिनका वजन कम होता है वे तनाव कम लेते हैं। फैट्स बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोर्टिजोल का स्तर भी बढ़ता है जिससे तनाव बढ़ता है।

फर्टिलिटी बढ़ती है
ड्यूक यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोध के अनुसार फ्लैट टमी वाले लोगों की सेक्स लाइफ बेहतर होती है। वहीं जॉन हॉपकिन्स के अध्ययन के मुताबिक मोटी महिलाओं में फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं।

गठिया में आराम
की शोधों में यह साबित हो चुका है कि जो लोग वजन नियंत्रित रखते हैं उन्हें घुटनों का दर्द कम होता है। फैट सेल जिनके शरीर में कम होती हैं उन्हें गठिया की आशंका कम होती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें