फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागदौड़ करने वाली महिलाओं के लिए सूपर फूड्स

Sat, 13 Oct 2012 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर महिलाएं, घर-दफ्तर को मैनेज करने और परिवार के हर सदस्य का खयाल रखने में खुद को इस कदर व्यस्त कर लेती हैं कि अपनी सेहत का ध्यान उन्हें रहता ही नहीं। महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है इसलिए उनके लिए खान-पान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में महिलाओं की डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें जिससे उनकी ऊर्जा बरकरार रहे और वे हमेशा पिट रहें।     
विज्ञापन


आयरन युक्त भोजन
चिकित्सकों का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा आयरन की आवश्यक्ता अधिक होती है। सामान्यतः महिलाओं को नियमित डाइट में 18 ग्राम आयरन युक्त चीजें लेनी चाहिए जबकि गर्भवती महिलाओं को 27 ग्राम आयरन युक्त डाइट  नियमित लेना चाहिए। हरी सब्जियां और साग, दूध व दूध से बनें उत्पाद और फाइबर युक्त फल का सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

नॉन वेज डाइट
जो महिलाएं नॉन वेजिटेरियन हैं उनके लिए मीट और मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है। इनमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा अंडा भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
विज्ञापन


सोया के उत्पाद
सोयाबीन प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी का एक बेहतरीन स्रोत है और सोया के बने उत्पाद जैसे सोया मिल्क, टोफू आदि महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। एक कप सोयाबीन के सेवन से उन्हें 29 ग्राम प्रोटीन और 9 ग्राम आयरन मिलता है।

पालक
वैसे तो सभी साग-सब्जियों का सेवन महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन पालक का सेवन उनके लिए सबसे जरूरी है। एक कप पके पालक में पांच ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम आयरन, विटामिन बी, कैल्शियम और 41 कैलोरी और कई जरूरी मिनिरल्स मौजूद हैं।

टमाटर
महिलाओं के लिए सप्ताह में तीन से पांच टमाटरों का सेवन बहुत आवश्यक है। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व न सिर्फ महिलाओं के लिए बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट है बल्कि की शोधों में साबित हुआ है कि यह उन्हें ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाता है।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें