फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों को लगाएं ये भोग, मां का मिलेगा आशीर्वाद

Sat, 17 Oct 2020 04:07 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है - फोटो : social media
नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 17 अक्तूबर यानी आज से हो गई है। इस साल 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नवरात्रि के 9 दिनों में मां को क्या भोग लगाना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में मां की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए 9 दिनों के 9 भोग....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
प्रथम नवरात्रि
  • नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को गाय का घी, सफेद मिठाई या शैल अन्न अर्पिक करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग काफी पसंद होता है।
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है - फोटो : social media
दूसरा दिन
  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को शक्कर काफी पसंद है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं। आप नवरात्रि के दूसरे दिन मां को शक्कर से बनी चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।

4 of 10
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
तीसरा दिन
  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई, खीर को भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा की पूजा करने से इंसान को समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है - फोटो : social media
चौथा दिन
  • नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा देवी को मालपुए का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा देवी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है - फोटो : social media
पांचवा दिन
  • नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। मां स्कंदमाता को पके हुए केले का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को पके हुए केले का भोग लगाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है - फोटो : social media
छठा दिन
  • नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को लौकी, शहद का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को शहद काफी पसंद है।

 

8 of 10
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
सातवां दिन
  • नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि को गुड़ से बने नैवेद्य का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्री की पूजा करने से दुष्टों का विनाश होता है और ग्रह बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

9 of 10
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
आठवां दिन
  • नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को नारियलल का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
अंतिम दिन
  • नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन मां को तिल अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें