दांतों में सड़न यानी कैविटी की समस्या न सिर्फ आपकी मुस्कान फीकी कर देती है बल्कि कई बार कम उम्र में ही दांतों से हाथ धोना पड़ जाता है।
ऐसे में कैविटी की स्थिति तक दांत न पहुंचे इसके लिए अपने रुटीन में इन सात अच्छी आदतों को शामिल करना आपके जरूरी है। जानिए, कैविटी से बचाव के सात आसान उपाय।
1. रोज दो बार टूथब्रश
दांतों को सड़ने से बचाने का सबसे असान उपाय है रोज दो बार ब्रश करें। सुबह सोकर उठने के बाद और रात को सोने से पहले, रोज सही तरीके से दांत साफ करें।
2. रोज करें फ्लॉस
खाना खाते वक्त कई बारीक कण दांतों में फंस जाते हैं जो ब्रश से भी साफ नहीं होते। ऐसे में ब्रश करने के दौरान फ्लॉस की आदत डालें। इससे दांत अच्छी तरह साफ होते हैं।
3. खाने के बाद करें कुल्ला
नाश्ता-खाना या फिर चाय-कॉफी, इनके सेवन के बाद पानी से कुल्ला करने की आदत डालें। इससे मुंह साफ रहेगा और दांत लंबे समय तक मजबूत रहेंगे।
4. प्रिजर्वेटिव्स या पैक्ड डाइट से बचें
प्रिजर्वेटिव युक्त ड्रिंक्स या फास्टफूड का सेवन, दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद नहीं है। इनमें मौजूद शुगर और प्रिजर्वेटिव्स दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।
5. सीलेंट की कोटिंग
दांतों पर कैविटी से बचाव के लिए सीलेंट की कोटिंग करवा सकते हैं। इससे दांतों को बैक्टीरियाई संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। खासतौर पर बच्चों के लिए सीलेंट की कोटिंग सबसे सुरक्षित तरीका है।
6. इस्तेमाल करें माउथवॉश
बाजार में कई एंटीमाइक्रोबिल माउथवॉश उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से दांतों को सड़ने से बचाया जा सकता है। रोज ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
7. शुगर फ्री च्वीइंग गम
शुगर फ्री च्वीइंग गम चबाने के दौरान मुंह में लार बनती है जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। आप चाहें तो बिना च्वीइंग गम खाए भी मुंह की एक्सरसाइज करें। इससे मुंह में लार बनेगी और दांत संक्रमण मुक्त होंगे।