कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बहुत से तरीकों को अपनाया जा रहा है। आज हम आपको कोरोना से बचाव करने का बहुत ही आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले देश-दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले चार लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। प्रतिदिन भारत में हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।
कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए जरूरी है कि खान-पान का ध्यान रखा जाए और ऐसी चीजों का अधिक से अधिक सेवन किया जाए, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।