आज के समय में बढ़ते मोटापा के वजह से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं। मोटापा के वजह से इंसान कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाता है। सभी लोग चाहते हैं कि उनका शरीर शेप में हो, कट्स हो और सुडौल हो, जिससे वो सुंदर दिखें। बढ़ते वजन के कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ जाता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में एक बात सामने आई है कि लंबे समय तक मोटापा टाइप 2 डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म दे सकता है। अगर आप ये सोचते हैं कि डायबिटीज केवल मीठा खाने से होता है, तो आपको बता दें कि मोटापा भी इसका एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में विस्तार से...