फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत में क्यों इस्तेमाल होता है सेंधा नमक? जानिए इसकी खास वजह

Fri, 05 Apr 2019 03:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आपने अपने घरों में हमेशा से देखा होगा कि व्रत में सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल होता है और अब शायद आप भी यही करते होंगे। लेकिन क्या कभी सोचा है सिर्फ व्रत में ही क्यों इस्तेमाल होता है सेंधा नमक या सफेद नमक का इस्तेमाल व्रत में क्यों नहीं होता? अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल है, तो हम आपको बताएंगे इसके पीछे की खास वजह। 
विज्ञापन

2 of 5
घर में आमतौर पर जिस नमक का इस्तेमाल होता है उसका इस्तेमाल लोग व्रत के दिनों में नहीं करते। अगर गलती से खाने में डल भी जाए तो वो उस चीज को नहीं खाते। सेंधा नमक अपने शीतल गुणों के लिए जाना जाता है क्योंकि ये आंखों के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें आयरन, जिंक, मैग्नीशियम सहित कई अन्य खनिज शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सादा नमक को सी -सॉल्ट कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये समुद्री नमक होता है और वास्तविक रूप देने के लिए ये कई तरह के कैमिकल टेस्ट से गुजरता है।  नवरात्रि साल में दो बार ऐसे समय आती है, जब मौसम बदलने वाला होता है। इस दौरान व्रत करने से जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए शरीर को मजबूत करने में मदद मिलती है। सेंधा नमक का शुद्धतम रूप माना जाता है।

4 of 5
सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॉक साल्ट कहा जाता है। जिस वजह से इसे पूर्ण रूप से शुद्ध माना जाता है। ये न केवल कम खारा होता है बल्कि आयोडीन मुक्त भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह पाचन के लिए बेस्ट है, और आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह आपके द्वारा खाए गए भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों को अवशोषित करने में शरीर की सहायता करता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें