फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020 Date: लड्डू गोपाल को पसंद हैं ये 5 चीजें, जन्माष्टमी के दिन भोग में करें इन चीजों को शामिल

Sun, 09 Aug 2020 12:17 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण के बाल रूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है - फोटो : social media
जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल 12 अगस्त, बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के पावन दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण के बाल रूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे लड्डू के भोग किन चीजों को शामिल करना चाहिए। ये चीजें लड्डू गोपाल को काफी पसंद हैं। आइए जानते हैं लड्डू गोपाल के भोग में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
पंजीरी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
आटे की पंजीरी
  • जन्माष्टमी के दिन आटे की पंजीरी बनाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं। आटे की पंजीरी काफी स्वादिष्ट होती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आटे की पंजीरी लड्डू गोपाल को काफी पसंद है।
विज्ञापन

3 of 6
मक्खन मिश्री- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
मक्खन मिश्री
  • लड्डू गोपाल को मक्खन बहुत पसंद है। उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन मक्खन मिश्री का भोग अवश्य लगाएं। धार्मिक कथाओं के अनुसार लड्डू गोपाल को माखन इतना अधिक पसंद था कि वे माखन चोर के भी खाया करते थे, जिस वजह से उन्हें माखन चोर कहा जाने लगा।

4 of 6
मखाने- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मखाना पाग
  • जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल को मखाना पाग का भोग अवश्य लगाएं। लड्डू गोपाल को मखाना पाग मिठाई काफी पसंद है।
विज्ञापन

5 of 6
पंचामृत- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पंचामृत
  • जन्माष्टमी के पावन दिन पंचामृत का बहुत अधिक महत्व होता है। जन्माष्टमी के दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता है। लड्डू गोपाल का अभिषेक करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में लिया जाता है। जन्माष्टमी के दिन पंचामृत अवश्य बनाएं। पंचामृत बनाने के लिए आपको घी, बतासे, दूध, शहद, गंगाजन और तुलसी की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मखाने की खीर
  • लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन मखाने की खीर का भोग लगाएं। लड्डू गोपाल को दूध, घी, मक्खन और मेवे से बने पकवान काफी पसंद होते हैं। मखाने की खीर बनाने के लिए आपको काजू, बादाम, घी और मखानों की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें