क्या आप अक्सर मुंहासों से परेशान रहते हैं? लाख जतन करें लेकिन मुंहासे बार-बार चेहरे का नूर बिगाड़ ही देते हैं। मुंहासे हटाने के लिए अगर आप घरेलू नुस्खों से लेकर तमाम तरह की दवाएं लेते-लेते तंग आ चुके हैं तो बेहद आसान एक्यूप्रेशर थेरेपी जरूर आजमाएं क्योंकि इससे छुटकारा पाना आसान है।
दिन में दो से तीन बार इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स की मसाज करने से आपको आराम मिल सकता है लेकिन बेहतर विकल्प है कि किसी एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट से पहले सलाह जरूर ले लें क्योंकि कुछ प्वाइंट्स पर मसाज गर्भावस्था या किसी विशेष रोग की स्थिति में नुकसानदायक भी हो सकती है।
ब्लैकहेड्स दूर करने के उपायों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हाथों के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
हाथों पर एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स खोजने के लिए पहले अंगूठे और सभी उंगलियों को सीधा रखें। अंगूठे और पहली अंगुली चिपकाकर रखें और इनके जोड़ के शुरुआती बिंदु को टटोलें। शुरुआती बिंदु पर हाथों से हल्की मसाज करें। फिर धीरे-धीरे अंगुलियों का दबाव बढ़ाएं और 60 सेकंड तक तेजी से इस प्वाइंट को दबाएं। इस दौरान कई बार गहरी श्वास लें।
चेहरे के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
सबसे पहले दोनों आंखों के कोनों पर अंगुली से प्रेशर दें फिर धीरे-धीरे इससे दोनों भौंहों पर मसाज करें और दोनों भौंहों के बीच के बिंदु पर केंद्रित करके अधिक प्रेशर दें। फिर हल्की मसाज करते-करते आंखों के कोनों पर दबाव डालें। अब आंखों के नीचे सर्कल पर मसाज करें। आंखों के नीचे आप हल्के हाथ से टटोलेंगे तो चार प्वाइंट मिलेंगे जिन्हें 'फोर व्हाइट प्वाइंट्स' भी कहते हैं। इनपर 60 सेकंड तक प्रेशर दें।
कनपटी पर हाथ से टटोलें। यहां पर भी आपको एक प्वाइंट मिलेगा जिसपर कम से कम 60 सेकंड तक दबाव दें और गहरी सांस लें।
मुंहासों के कुछ ऐसे कारण हैं जो आपको अचरज में डाल देंगे। जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कोहनी का एक्यूप्रेशर प्वाइंट
हाथों को कोहनी से मोड़ लें। अब मोड़ने के बाद हाथों की हड्डियों के जोड़ पर बनी लकीर पर ध्यान दें। यह जहां खत्म हो उस प्वाइंट पर 60 सेकंड तक प्रेशर दें। लाल और अधिक मुंहासों से छुटकारे के लिए यह कारगर उपाय हो सकता है।
एक्यूप्रेशर से मुंहासों को हटाने की प्रक्रिया का वीडियो आप यहां देख सकते हैं जिसमें एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट हिलेरी टैबट ने सही एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर मसाज की जानकारी दी है।