फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के कुछ आसान घरेलू उपाय

Wed, 16 Jan 2013 09:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? जिम में घंटों कसरत करते हैं, तरह-तरह के वेट लॉस पैकेज लेते हैं या फिर डाइटिंग के चक्कर में अपनी भूख मारते रहते हैं? हमारे पास आपके लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप अपने रुटीन में शामिल करके वजन पर नियंत्रण तो कर ही सकते हैं, साथ ही आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी।
विज्ञापन


गर्म पानी के साथ शहद
रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। इससे शरीर में शुगर का लेवल मेनटेन रहता है और त्वचा भी दमकती है।

नींबू पानी
वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की समस्या है वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर पी सकते हैं।

टमाटर-दही का शेक
एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड  कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से गिरेगा।
विज्ञापन


खूब पानी पिएं
दिन में आठ से नौ ग्लास पानी पीने से भी वेट कम करने में मदद मिलती है। कई शोधों में माना गया है कि दिन में आठ से नौ ग्लास पानी से 200 से 250 कैलोरी आप बर्न कर सकते हैं।

ग्रीन टी
युनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


करौंदे का जूस
करौंदे का जूस भी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट्स कम करने में आसानी होती है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें