रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई को कुछ मीठा भी खिलाती है। आमतौर पर रक्षाबंधन के दिन बाजार में कई तरह की मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं, परंतु इस बार कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
अगर आप ये सोच रही हैं कि इस रक्षाबंधन भाई को मीठे में क्या खिलाएं जाए तो आप भाई के लिए स्वादिष्ट "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बना सकती हैं। घर में "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बर्फी को आसानी से बनाया जा सकता है। लगभग 20 से 25 मिनट में "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते है "चॅाकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी" बनाने की विधि...