फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की किरकिरी हैं ये पांच बड़े खतरे

Tue, 30 Jul 2013 07:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों पर मोटा चश्मा न सिर्फ आपके चेहरे पर ग्रहण बन जाता है बल्कि आपकी आंखों का बढ़ता पावर आपको इसका गुलाम बना देता है। लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि आंखों पर चश्मे की वजह कम लाइट में पढ़ना या देर तक टीवी देखना है तो इस गफलत से बाहर निकलिए।
विज्ञापन


ऐसी कई चीजें हैं जो आपकी आदतों या रुटीन में शुमार हैं और आपकी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं। इनके बारे में जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे।

धूम्रपान
धूम्रपान न सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए जहर है बल्कि आपकी आंखों के लिए भी बहुत नुकसानदायक है। सिगरेट के नुकसानदायक रसायन आंखों के रेटीना के सबसे संवेदनशील हिस्से- मैक्यूला को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे आंखों की रोशनी घट सकती है।

हई ब्लड प्रेशर
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और इसके उपचार के लिए आप कुछ नहीं कर रहे हैं तो इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। कई बार हाई बीपी होने पर रेटिना की रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है जिसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी भी कहते हैं। इस स्थिति में आंखों की रोशनी जाने का डर रहता है।
विज्ञापन


अल्ट्रावॉयलेट किरणे
जानकर आपको अटपटा लगे लेकिन अगर आप बाहर धूप में ज्यादा देर तक रहते हैं तो आपको मोटियाबिंद का रिस्क अधिक है। सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणे कोर्निया को जला देती हैं जिससे आंखों की रोशनी जा सकती है।

डायबिटीज
अगर आप डायबिटिक हैं तो आप को आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी आदि का रिस्क अधिक है। आमतौर पर डायबिटिक लोगों को उम्र बढ़ने के साथ-साथ धुंधला दिखने की आशंका अधिक रहती है।

एल्कोहल
बहुत अधिक अल्कोहल का सेवन करने वालों की आंखों को भी उतना ही खतरा है जितना कि उनके लिवर को है। कई शोधों में साबित हो चुका है कि बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों की दृष्टि कमजोर तो होती है ही, साथ ही उन्हें आंखों में लाली, तेज गति की चीजें न दिखना, कंट्रास्ट रंगों के प्रति संवेदनशीलता घटना जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें