फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर का इशारा करते हैं शरीर के 'पांच निशान'

Mon, 29 Jul 2013 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा पर रैशेज, तिल या लच्छन (बर्थ मार्क्स) में होने वाले बदलावों को हल्के में न लें, ये आपके लिए त्वचा के कैंसर का इशारा भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


जी हां, त्वचा के कैंसर के दौरान त्वचा पर कई तरह के बदलाव होते हैं जो मेलेनोमा (धूप से होने वाले) या नॉन- मेलेनोमा (बेहद गंभीर) कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

आइए जानें त्वचा पर होने वाले पांच बदलाव जो दिखने में तो छोटे लगते हैं लेकिन हो सकता है ये त्वचा के कैंसर का संकेत हों।

1. बर्थ मार्क्स
शरीर में लच्छन यानी बर्थ मार्क्स जन्मजात हैं और इससे कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जब इसका आकार बढ़ने लगे, रंग बदलने लगे, इस पर खुजली हो या खून निकले, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। यह त्वचा के कैंसर का शुरुआती दौर हो सकता है।
विज्ञापन


2. तिल
त्वचा पर तिल होना बेहद सामान्य और यह सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। अगर इसका आकार बढ़ने लगे और यह अधिक गाढ़ा होने लगे तो यह त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकता है। तिल के आसपास की त्वचा का रंग बदले तो भी इसे हल्के में न लें।
विज्ञापन


3. धब्बे
त्वचा पर अगर धब्बे चार हफ्तों से ज्यादा हों तो यह त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकता है। इसमें जलन हो या खून बहे तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

4. एक्जिमा
एक्जिमा यानी खाज भी त्वचा के कैंसर का लक्षण हो सकता है। खासतौर पर अगर यह समस्या कोहनी, हथेली या घुटनों पर दिखे तो इसे लेकर लापरवाही न बरतें।

5. रोजेशिया
त्वचा पर रोजेशिया की समस्या यानी बहुत अधिक लाली और जलन भी त्वचा के कैंसर का लक्षण हो सकती है। माथा, गाल, ठुड्डी और आंखों के आस-पास की त्वचा लाल हो और उसमें खूब जलन हो तो यह त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें