फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का सादा खाना, सेहत का खजाना

Fri, 12 Apr 2013 05:58 PM IST
सरिता वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। जाहिर है, पूरे नौ दिन मां की पूजा-अर्चना खूब धूमधाम के साथ होगी और साथ में आस्थावान लोग व्रत भी रखेंगे। यह सही है कि नवरात्र के व्रत जहां आस्था से जुड़े होते हैं, वहीं शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन


मगर यह तभी आपकी सेहत के लिए सही होगा, जब आपकी डाइट सही हो। अन्यथा बढ़ती गर्मी और उस पर उपवास आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

अगर व्रत करते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो पूरे नौ दिन आप फिट रहकर मां की पूजा पूरी एनर्जी के साथ कर सकेंगे।

- व्रत में हमेशा घर की बनी चीजों को ही खाएं। बाहर की तली भूनी चीजों या व्रत वाली स्पेशल थाली से परहेज करें तो ही अच्छा रहेगा आपके लिए।  
- डिहाइड्रेशन ना हो, इसके लिए तरल पदार्थों का अधिक-से-अधिक सेवन करें। इससे ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।

- दूध का सेवन व्रत में जरूर करें। दूध से बनी चीजें पनीर, दही आदि ज्यादा-से-ज्यादा खाएं।

- सेब, अनार, संतरा, केला आदि फलों को आहार में शामिल करें।

- एक साथ ढेर सारा पानी पीने के बजाय, थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही पानी पिएं।

- व्रत में सिंघाड़ा और उसके आटे से बनी चीजों को खाएं। पूरी ऊर्जा मिलेगी।

- संभव हो तो घर में ही निकाले हुए जूस पिएं। जूस से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगी।

- रात में बादाम और किशमिश को भिगो दें और फिर दिन में इनका सेवन करें। इनके सेवन से शरीर को मिनरल्स की प्राप्ति होती हैं।

- व्रत में अपच और कब्ज की भी शिकायत हो सकती हैं। इस दौरान फाइबर फूड्स का इस्तेमाल करना भी लाभकारी होता है। फाइबर फूड्स का
- मतलब खीरा, चीकू, संतरा, छाछ और रेशेदार फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- नारियल पानी का सेवन भी आप व्रत के दौरान कर सकती हैं।

- कुट्टू के आटे से इडली और सांवा राइस का डोसा बनाकर भी खा सकती हैं। इसके अतिरिक्त लौकी और खीरे का रायता भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन इन सबके अलावा आप जो भी खाएं, समय पर और सही मात्रा में खाएं, ताकि आपकी पूजा में विघ्न न आएं।                         
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें