अंकुरित मूंग को खाने के कई फायदें हैं इस बारे में आपने बहुत लोगों से सुना होगा लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो इसे खाने का मन बनाते हैं, वजह है इसका स्वाद। अगर थोड़ी सी मेहनत और प्रयोग किया जाए तो अंकुरित मूंग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी प्रयोग करने से पहले जान लें कि अंकुरित मूंग के क्या फायदे हैं।
बालों को लेकर परेशान हैं तो अंकुरित मूंग से बेहतर कुछ नहीं, आज ही खाना शुरु करें। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बेहतर है। ये रक्त संचार को बेहतर करता है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले एंजाइम से 100 गुना ज्यादा अंकुरित चने या मूंग में पाया जाता है।
अंकुरित चने या मूंग की जो सबसे खास बात है वो है कि इसमें काफी सारे इंजाइम होते हैं जो पाचन के लिए बेहतर होते हैं। ये कब्ज को भी ठीक करता है। ये मेटॉबालिजम को बूस्ट करता है। शरीर के सभी अंगों के सही से काम करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है जो कि अंकुरित चीजों में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में काफी सहायक है। ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है। मुंहासे दूर करने में मदद करता है। चेहरे के खराब सेल्स को बनाता है। साथ ही चेहरे पर होने वाली असमय एजिंग को रोकता है।
इतने सारे फायदे जानने के बाद आप अंकुरित मूंग को जरुर खाना चाहेंगे। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे बोरिंग लगने वाली ये मूंग या चना कैसे स्वादिष्ट लगेगा। इसे सलाद के रुप में खाएं तो बेहतर होगा। इन्हें पकाने, भूनने या तलने से इसके पोषक तत्व मर जाते हैं। ऐसे में सबसे बेहतर है कि इन्हें अच्छे से धुलकर सलाद की तरह खाएं।
इस सलाद में आप टमाटर, प्याज, खीरा भी काटकर डालें। इसके अलावा जरुरत के हिसाब से नमक और चाट मसाला डाल सकते हैं। कुछ लोग इसमें नींबू का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अगर इसतरह से खाकर बोर हो चुके हैं तो हल्के से मक्खन में इसे भूने, ऊपर से टमाटर और प्याज डाले और थोडा़ सा पनीर डाले। अंकुरित मूंग और चने ऑमलेट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।