तेज दिमाग और बेहतर याददाश्त के लिए आप रोज बादाम खाते हैं और अगर फिर भी चीजें भूल जाते हैं तो शरीर के कुछ खास हिस्सों की मसाज से आपको जरूर मदद मिल सकती है।
एक्यूप्रेशर तकनीक से शरीर के कुछ विशेष हिस्सों पर दबाव बनाने से याददाश्त बेहतर होती है और दिमाग तेज चलता है। जानिए, किन हिस्सों की मसाज फायदेमंद है।
सिर पर स्थित एक्यूप्रेशर प्वाइंट
सिर के बीचोबीच स्थित प्वाइंट और कनपट्टी से माथे के बीच में स्थित प्वाइंट पर एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें। नियमित तौर पर इस हिस्से पर मसाज से दिमाग तेज होता है।
माथे पर स्थित एक्यूप्रेशर प्वाइंट
दोनों भौंहों के बीच में माथे पर स्थित वह जगह जहां आमतौर पर महिलाएं बिंदी लगाती हैं एक्यूप्रेशर प्वाइंट है। इस बिंदु पर एक मिनट तक उंगली से तेज दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें।
चेहरे पर स्थित एक्यूप्रेशर प्वाइंट
नाक और होठ के बीच में केंद्रित एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें। इसके नियमित अभ्यास से याददाश्त अच्छी होती है और फोकस बढ़ता है।
गर्दन पर स्थित एक्यूप्रेशर प्वाइंट
गर्दन पर सिर के ठीक नीचे दो उंगलियों से प्वाइंट्स तलाशें। केंद्र में स्थित नि बिंदुओं पर एक मिनट तक गहरा दबाव दें और फिर छोड़ दें।
पैरों पर स्थित एक्यूप्रेशर प्वाइंट
घुटनों के ठीक नीचे और पंजों के केंद्र में प्वाइंट्स पर दबाव बनाकर मसाज करें। एक मिनट तक दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें। इसके नियमित अभ्यास से दिमाग तेज चलेगा।