फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Teachers Day 2020: शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं को ये खूबसूरत मैसेज भेजकर कराएं स्पेशल फील

Fri, 04 Sep 2020 06:13 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay/Amarujala
शिक्षक हर किसी की जिंदगी का वो अनमोल व्यक्ति होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने की सही राह दिखाता है। शिक्षकों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए हर साल पांच सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपने शिक्षकों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं। इस शिक्षक दिवस पर अगर आप भी अपने टीचर, जिन्हें आप अपने जीवन का आदर्श मानते हैं, उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इन मैसेज और वॉलपेपर को भेज उन्हें स्पेशल फील कराएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Amar Ujala
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Amar Ujala
गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
 अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 5
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Amar Ujala
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते हैं
जीवन क्या है, समझाते हैं
वही तो हमारे सच्चे गुरू कहलाते हैं!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Amar Ujala
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया अपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें