फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी पर इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

Sat, 22 Aug 2020 08:27 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
गणेश चतुर्थी 2020 की बधाई - फोटो : Amar Ujala
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें 'प्रथमपूज्य' भी कहते हैं। वह गणों के स्वामी हैं, इस वजह से उनका एक नाम गणपति भी है। इसके अलावा हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस उत्सव की शुरुआत आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भेजने के साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा भी कितना भोला भला है
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्ही ने तो संभाला है 
गणेश चतुर्थी की बधाई 
विज्ञापन

3 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी 
गणेश चतुर्थी की बधाई  

4 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
आते बड़े धूमधाम से गणपति जी
जाते बड़े धूमधाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते गणपति जी 
गणेश चतुर्थी की बधाई   
विज्ञापन

5 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है 
गणेश चतुर्थी की बधाई   
विज्ञापन

6 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
गणेश जी की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है गणेश जी के द्वार
उसे कुछ ना कुछ जरूर मिलता है 
गणेश चतुर्थी की बधाई   
विज्ञापन

7 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आए कोई गम 
गणेश चतुर्थी की बधाई 

8 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंढ़ की तरह लंबी हो 
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो 
जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो 
आपको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

9 of 9
happy ganesh chaturthi 2020 wishes - फोटो : Amar Ujala
कर दो हमारे जीवन से दुख दर्दों का नाश
चिंतामुक्त करके, पूरण कर दो सारे काज
गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें