पहली बार कमाए थे 250 रुपये
रणबीर कपूर के पास कार के अलावा भी कई महंगी चीजें है। पर क्या आप जानते हैं एक समय था जब उन्होंने 250 रुपये कमाए थे। दरअसल, 1996 में आई फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में उन्होंने काम किया था। फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस मूवी के डायरेक्टर थे राजीव कपूर और रणबीर कपूर ने उन्हें असिस्ट किया था। इस काम के बदले में एक्टर को फीस के तौर पर 250 रुपये मिले थे। जब से लेकर आज तक अपने करियर बनाने में लगे रणबीर कपूर किसी और पहचान के मोहताज नहीं है।
कितनी है रणबीर की नेट वर्थ ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये बताई जाती है। साथ ही वह कई ब्रैंड का भी चेहरा हैं। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा में रणबीर कपूर का वास्तु बिल्डिंग में आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट है। जिसकी किमत लगभग 35 करोड़ रुपये है।