फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंडर वेट' हैं तो अपनाएं वजन बढ़ाने के आसान उपाय

Tue, 18 Jun 2013 12:33 PM IST
तोयज कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा सच सुनिए, वेट बढ़ाना बहुत मुश्किल काम होता है। पहला सच तो आपने सुना ही होगा, वेट घटाना बड़ा मुश्किल होता है। पंद्रह से 21 की उम्र के बीच ऐसी तमाम लड़कियां होंगी, जो हर दूसरे दिन 'काश थोड़ा सा बढ़ जाए' कहती होंगी। जो केले, दूध और शहद से शादी करने के बावजूद वेट नहीं बढ़ा पा रही हैं, उनके लिए यहां बड़े काम की जानकारी है।
विज्ञापन


वेट गेन करना या लूज करना सालों-साल चलने वाला प्रोग्राम नहीं है। ये तीन से आठ महीने चलता है। उसके बाद चलता है वेट मैनेजमेंट। सबसे अहम नियम ये है कि हर साल रोते रहने से बेहतर है एक साथ छह महीने रो लें। खुद को बदलने के लिए इतना वक्त और पूरी शिद्दत देनी होगी, चंद दिनों का नाटक आप पहले भी कई बार कर चुकी होंगी।

डॉक्टर से जरूर बात करें : अपना लीवर फंक्शन टेस्ट कराकर उससे मिलें। डॉक्टर कम से कम एमबीबीएस हो, एमडी से मिलेंगी तो और अच्छा है। उसे बताएं कि आपको वेट गेन करना है। वो कुछ मदद जरूर करेगा।
विज्ञापन


कैसे खाएं-पिएं : कम से कम चार महीने ऐसे चुनें जब आपके पास काम कम से कम हो। अगले माह से वेट गेन करने का सीजन शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सुबह खाली पेट बेल का चूर्ण दो चम्मच पानी के साथ फांक लें। ये पेट ठीक रखता है और जिन लोगों का पेट दूध से चल जाता है उन्हें थामे रखता है।

1. खाना-पीना तो जैसा आप करती हैं करती रहें। अलग ये है कि हर बार के खाने में मक्खन होगा। नाश्ते और खाने के साथ पानी की बजाए पौना गिलास जूस रखें और खाने के साथ-साथ पिएं, न पहले न बाद में। इसका विज्ञान समझाने का वक्त नहीं है बस ऐसा ही करें।

खाने के बाद बेसन का एक लड्डू जरूर खाएं। ये दोनों चीजें खाने के अलावा होंगी, इनके लिए खाना कम मत करना। रोटियां ताजी खाएं, चावल भी गर्मागरम खाएं।

2. दूध हमेशा ठंडा और शहद डालकर पिएं। दूध की बजाय दही भी ले सकती हैं। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में तीन-चार चम्मच प्रोटीन और चीनी मिलाकर पिएं।

प्रोटीन को जूस में भी ले सकती हैं। आधी नींद के बाद हर किसी की आंख एक बार खुलती है, तब आप एक गिलास दूध और शहद पीकर फिर बिस्तर पर पड़ जाएं। दिन में किसी भी वक्त दो-तीन चम्मच ऑलिव ऑयल पी लें ये थोड़ा कड़वा होता है और विटामिन की गोली हमेशा खाने के पांच मिनट बाद खाएं।

3. जिम जा सकती हैं तो जाएं। दौड़ने की जरूरत नहीं थोड़ा वार्म करें और शुरू हो जाएं। एक्सरसाइज हैवी करें, कम करें (रैप 10 से ज्यादा नहीं)। बीस मिनट का कड़ा वर्कआउट काफी है।

जिम नहीं जा सकतीं तो दिन में दो बार पूरे घर में पोछा जरूर लगाएं। खाने के बाद 10 मिनट की वॉक करें। बेड टी अच्छी चीज है।

4. दिन में दो बार पेट साफ करें। सीढ़ियों की बजाए लिफ्ट पकड़ें, गुस्सा कम करें। एनर्जी सेव करना सीखें, चंद महीनों के लिए थोड़ा आलसी बनने से गुरेज न करें।

रोज-रोज वजन नापना छोड़ दें और हर किसी से ये डिस्कस करना जरूरी नहीं कि आप गेन करने की कोशिश कर रही हैं। अगर आपका मेटाबॉलिज्म बहुत तेज है तो असर दिखने में एक माह का वक्त लग जाएगा।

शॉपिंग लिस्ट : बेल का चूर्ण, शहद, सोयाबीन, ऑलिव ऑयल, मक्खन, अंडा, बेसन के लड्डू, ग्लूकोज, पैकेट बंद जूस, प्रोटीन सप्लीमेंट (प्रोटीन एक्स ले सकती हैं या बी प्रोटीन के नाम से भी एक आता है), चॉकलेट, मल्टी विटामिन की गोली, भूख बढ़ाने का सिरप और हाजमे की दवा (लिव 52 डीएस अच्छी है)
विज्ञापन


रोजमर्रा की शॉपिंग : केले (2-4), दूध (एक लीटर), चिकन-मटन (300 ग्राम), पनीर (50 ग्राम)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें