फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना करेंगे ये कुछ काम, तो आसानी से कम हो जाएगा आपका वजन

Sun, 24 Oct 2021 07:05 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आवश्यकता से अधिक वजन बढ़ने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोज रात को कुछ टिप्स अपनाकर और खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके आप अपने बढ़ते वजन को आसानी से रोक और कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
बढ़ता मोटापा हर इंसान के लिए समस्या होता है। शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी के कारण व्यक्ति बेडौल दिखने लगता है जिसके कारण उसे कई बार भावनात्मक स्तर पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोटापा बढ़ने से शरीर तो भद्दा दिखता ही है इसी के साथ मोटापा कई बीमारियों की वजह भी होता है। आवश्यकता से अधिक वजन बढ़ने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वजन घटाने के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज और डाइट बताई गई हैं लेकिन कई बार काम की वजह से तो कई बार आलस की वजह से लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं। रोज रात को कुछ टिप्स अपनाकर और खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके आप अपने बढ़ते वजन को आसानी से रोक और कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खूब पानी पिएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पिएं भरपूर पानी
ये तो सब जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत आवश्यक है लेकिन ये वजन नियंत्रित करने में भी कारगर है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपको पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे आपको अनावश्यक कैलोरी लेने से बचने में मदद मिलती है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थ भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। एक दिन में सुबह से शाम तक के 8 गिलास तक पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बिस्तर पर जाने से पहले हल्की एक्सरसाइज
अगर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो नियमित तौर पर बिस्तर पर जाने से पहले दस से पंद्रह मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। ये वजन कम करने के लिए बहुत कारगर तरीका है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
रोजाना लें भरपूर नींद
आजकल की बिगड़ी हुई दिनचर्या के कारण लोग रात को देर तक जागते रहते हैं जो कि अच्छा नहीं रहता है, एक अध्ययन के अनुसार, पर्याप्त नींद न लेना भी वजन बढ़ने का एक कारण होता है। कम से कम इंसान को 6 से 7 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देर रात को न खाएं खाना
अगर वजन को नियंत्रित करना है तो देर रात में खाने से बचना चाहिए। ज्यादा देर में खाने के कारण पाचन की रफ्तार धीमी हो जाती है, इससे आपकी ब्लड शुगर बढ़ सकती है। इसी के साथ इससे अनावश्यक रूप से आपके शरीर की चर्बी भी बढ़ती है ।
 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें