फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सोने से पहले न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ता है बुरा असर 

Mon, 05 Oct 2020 02:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ और फिट रहने के लिए कई चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। रात को कुछ चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे रात में सोने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में सोने से पहले इन चीजों का सेवन करने से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अगली स्लाइड्स में जानिए रात में सोने से पहले किन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है...
विज्ञापन

2 of 5
 ब्रोकली का सेवन रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्रोकली और पत्तागोभी
  • ब्रोकली और पत्तागोभी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु ब्रोकली और पत्तागोभी का सेवन रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए। ब्रोकली और पत्तागोभी को पचने में काफी समय लगता है जिस वजह से इनका सेवन रात में नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
चीज का सेवन रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
चीज
  • चीज का सेवन रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए। रात में चीज का सेवन करने से पेट में दर्द या जलन की समस्या हो सकती है। पेट संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए रात में चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए।

4 of 5
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शराब का सेवन
  • शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। रात में सोने से पहले शराब का सेवन करने की वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए शराब के सेवन से परहेज करें। शराब का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में सोने से पहले कॅाफी का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कॅाफी
  • रात में सोने से पहले कॅाफी का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में सोने से पहले कॅाफी का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें