आज की बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के बन जाने की समस्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, ब्लड क्लॉटिंग का मतलब होता है 'शरीर में खून का एक जगह जम कर इकट्ठा हो जाना'। जब नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं, तो यह धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करने लगता है। वैसे आमतौर पर जिन लोगों में यह शुरुआती स्तर पर हो रहा होता है, उन्हें इससे कोई खास नुकसान महसूस नहीं होता है, लेकिन असल में यह लोगों को धीरे-धीरे गंभीर परिस्थितियों की ओर धकेल रहा होता है। इसलिए जरूरी है कि आप ब्लड क्लॉटिंग के शुरुआती संकेतों को पहचानें और इसके कारण होने वाली गंभीर परेशानियों से बचें। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...