आपको देखते ही लोग जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं वो है हाइट। कई सारे लोग ऐसे मिल जाएंगे जो कम हाइट के चलते परेशान हैं और खुद को कोसते मिल जाएंगे। कई लोगों का मनना है कि अच्छी हाइट सफलता कि निशानी है। ऐसे लोग बहुत सफलता पाते हैं बजाए कि कम हाइट वाले। लेकिन विज्ञान इससे इत्तेफाक नहीं रखता है। जानिए क्या कहता है विज्ञान कम हाइट वालों के लिए।
शोध बताते हैं कि कम हाइट वाले लोग ज्यादा लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। ऐसे लोगों की उम्र बहुत लंबी होती है। एक जापानी और अमेरिकी शोध में 8000 लोगों पर प्रयोग किया गया तो पाया कि ज्यादा हाइट वालें लोगों की जीवन आयु कम होती है।
2014 का एक शोध कहता है कि ज्यादा हाइट वाले पुरुष और महिलाएं कैंसर के सबसे पहले रोगी बनते हैं। साथ ही कैंसर से मौत का खतरा भी ज्यादा हाइट वालों पर ही मंडराता है।
2015 में हुए शोध के मुताबिक 195 से 200 सेंटीमीटर हाइट यानि लगभग 6.3 फुट से ऊपर की हाइट वालों को खून के थक्के जमने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। वैसे तो सामान्य रुप से भारत में इस कद के लोग कम ही पाए जाते हैं। इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 2006 भारत में औसत रुप से 5.5 हाइट के लोग ही मिलते हैं।
मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डेविड ईगलमैन का कहना है कि कम कद वालों के दिमाग ज्यादा तेजी से काम करता है क्योंकि उनके शरीर में सूचनाएं तेजी से पहुंचती हैं बजाए कि ज्यादा हाइट वाले लोग।