दुनिया में कई तरह की बीमारियां हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है अडेनाइड सिस्टिक कार्सिनोमा। असल में यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है, जिसकी शुरुआत आमतौर पर लार बनाने वाली ग्रंथियों से होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल कैंसर के पांच लाख मामलों में करीब 1200 मामले अडेनाइड सिस्टिक कार्सिनोमा के होते हैं। यह ऐसी बीमारी है, जो महिलाओं का अधिक प्रभावित करती है। इसके होने की कोई खास उम्रसीमा नहीं है बल्कि यह किशोरावस्था से लेकर आगे किसी भी उम्र तक हो सकती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में...