फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या माउथवॉश से गरारा कम कर सकता है कोरोना का खतरा? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि रूस ने इस बीच राहत की खबर जरूर दी है। रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को टीका लगाया गया है। राष्ट्रपति पुतिन का भी कहना है कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। हालांकि फिर भी बाकी दुनिया को तो अभी वैक्सीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में लोगों को कोरोना खत्म करने के दूसरे कारगर तरीकों का इंतजार अभी भी है। दवाइयों से तो संक्रमितों का इलाज चल ही रहा है। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि माउथवॉश से गरारा करने पर कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकता है यानी संक्रमित व्यक्ति के मुंह और गले में मौजूद कोरोना वायरस की संख्या घट सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की रूह्र यूनिवर्सिटी बोचूम के वैज्ञानिकों ने अन्य शोधकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ माउथवॉश के इस्तेमाल से संबंधित शोध की है। इस शोध को जर्नल ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि कोरोना मरीजों के मुंह और गले में काफी संख्या में वायरस मौजूद रहते हैं, ऐसे में माउथवॉश के इस्तेमाल से वायरस के कण को निष्क्रिय किया जा सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसके इस्तेमाल से कोरोना के खत्म होने का दावा नहीं किया है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों की मानें तो अगर मुंह और गले में वायरस की मात्रा घट जाती है तो एक सीमित समय तक कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। हालांकि उन्होंने साथ में यह चेतावनी भी दी है कि माउथवॉश कोरोना संक्रमण को रोकने का कोई उपयुक्त इलाज नहीं है और न ही यह संक्रमण को पूरी तरह रोकता है या वायरस को खत्म करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शोध में कहा गया है कि चूंकि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की सांस से छोड़े गए वायरस के कण के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि माउथवॉश से गरारा करने पर संक्रमण की आशंका कम हो जाए। हालांकि इसपर अभी और शोध की आवश्यकता है। उसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि माउथवॉथ सही में कोरोना को खत्म करने में कारगर है या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें