कई बार हम किसी चीज को लेकर काफी सोच-विचार करने लगते हैं। कभी -कभी किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने में कोई परेशानी नहीं है, परंतु अगर आप हर चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचना मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। लगातार ज्यादा सोचने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आमतौर पर जरूरत से ज्यादा सोचने वाले लोगों में दिखाई देते हैं।