फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट इन पांच चीजों का करें सेवन, मोटापा कम करने में हैं असरदार

Tue, 08 Dec 2020 10:19 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Weight loss tips - फोटो : Pixabay
मोटापा या बढ़ता वजन आज की सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या से दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग पीड़ित हैं। मोटापे के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन शामिल है। इसके अलावा अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना, कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन भी मोटापे का कारण है। दरअसल, शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे शरीर में मोटापा आ जाता है। मोटापा शारीरिक और मानसिक स्तर पर जीवन में कई सारे परिवर्तन लाता है। अगर सही समय पर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो यह आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जिनके सेवन से मोटापा कम हो सकता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्म पानी के साथ घी और नींबू 
  • हर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी और नींबू मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसकी सलाह तो विशेषज्ञ भी देते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है, जिससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन चीजों से बनी चाय पिएं 
  • 500 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच धनिया के बीज, एक इलायची और थोड़ी सी अजवाइन डालकर उसे तब तक उबालें, जब तक पानी की मात्रा आधी न हो जाए। अब इस मिश्रण को घूंट-घूंट करके पिएं। रोज सुबह खाली पेट ये मिश्रण पीने से मोटापे को कम करने में मदद मिलेगी। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्म पानी में इलायची 
  • पांच से छह इलायची को छीलकर उसे रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी को गर्म करें। इस पानी को दिन में तीन से चार बार पीने से आपका मोटापा कम होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दालचीनी की चाय
  • मोटापे को कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी पीते हैं। इसे अगर आप शहद और दालचीनी के साथ मिलाकर पिएंगे तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। हर रोज सुबह खाली पेट इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काली मिर्च की चाय
  • काली मिर्च और अदरक को गर्म पानी में पांच मिनट तक उबालें और फिर उसे छान लें। अब उसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं, इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन फैट बर्न करने में मदद करता है।  
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें