फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानियां, नहीं तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 08 Dec 2020 08:45 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों का मौसम वैसे तो कई लोगों को काफी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह आफत बनकर भी आता है। खासतौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए तो यह मौसम काफी तकलीफदेह होता है। दरअसल, अस्थमा के मरीजों के वायुमार्ग में पहले से ही सूजन होती है, जो सर्दियों के मौसम में और भी बढ़ जाती है। इससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इस बार तो वैसे दुनियाभर में कोरोना महामारी भी फैली हुई है, ऐसे में अस्थमा के मरीजों को काफी ज्यादा सतर्क रहने और कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, नहीं तो उनकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर ही रहें 
  • अस्थमा के मरीज सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें। हालांकि अगर आप किसी काम से बाहर जा भी रहे हैं तो मास्क जरूर पहन कर निकलें। दरअसल, सड़कों पर उड़ रहे धूल-कण की वजह से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर आप मास्क पहने रहेंगे तो कोरोना वायरस से भी बचे रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी की कमी न होने दें 
  • अक्सर लोग सर्दियों में पानी कम ही पीते हैं, लेकिन अन्य की अपेक्षा अस्थमा के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फेफड़ों में बलगम पतला हो जाता है, जिससे यह आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है। दरअसल, बलगम अस्थमा के मरीजों की सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर को साफ-सुथरा रखें 
  • अस्थमा के मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर को साफ-सुथरा रखने के अलावा जहां आप सोते हैं, वहां की चादर और कंबल को भी हर हफ्ते गर्म पानी से धोना चाहिए, क्योंकि गंदगी से एलर्जी की समस्या हो सकती है और ऐसे में अस्थमा की दिक्कत बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तंबाकू या धूम्रपान से रहें दूर 
  • अस्थमा के मरीजों को तंबाकू या धूम्रपान से तो बिल्कुल ही दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये न सिर्फ अस्थमा की दिक्कतें बढ़ाएंगे बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए यह काफी जरूरी है कि वो अपने हाथ समय-समय पर धोते रहें, ताकि उसके जरिए कोई भी वायरस शरीर में प्रवेश न कर पाए और अस्थमा की परेशानी न बढ़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें