फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जिम में अक्सर करते हैं ये गलतियां?

Tue, 09 Apr 2013 01:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने और खुद को फिट रखने के लिए जिम में आप घंटों तक पसीना बहाते हैं लेकिन उससे न तो आपका वजन घटता है, न ही बॉडी बनती है और चोट लग जाती है अलग। ऐसा क्यों?
विज्ञापन


अगर आप जिम में कसरत करने और पसीना बहाने के बाद भी कई बार ऐसा सोचते हैं तो ध्यान दें, कहीं आप जिम में कसरत करते वक्त ये गलतियां तो नहीं करते।

स्ट्रेचिंग में लापरवाही
जाते ही एक्सरसाइज करनी या ट्रेड मिल पर भागना शुरू कर दिया और स्ट्रेचिंग की ही नहीं, तो फिर कसरत से नुकसान ही तो होगा। किसी भी कसरत की शुरुआत से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बहुत जरूरी है जिससे मांसपेशियों की जकड़न खुले और कसरत आपके लिए दर्द की वजह न बन सके।

बहुत अधिक वजन उठाना
डोले बनाने के चक्कर में ढेर सारा वेट उठाना घाटे का सौदा है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और बाइसेप्स बनाने के चक्कर में अक्सर ऐसी गलती आप कर बैठते हैं। वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज एक दिन का काम नहीं है। कम वेट से अधिक वेट हमेशा धीरे-धीरे बढ़ाएं और इतना न बढ़ाएं की कसरत के चक्कर में खुद को ही चोट पहुंचा बैठें।
विज्ञापन


ब्रेक क्यों नहीं लेते
कसरत को कसरत की तरह करें न कि किसी जंग में लड़ाई की तरह। एक के बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी, लगातार एक्सरसाइज करते जाएंगे तो मांसपेशियों का तनाव बढ़ेगा और धड़कन तेज होती जाएगी। बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते जाएं जिससे आप वर्कआउट के बाद थकें नहीं बल्कि तरोताजा महसूस करें।

पानी क्यों नहीं पीते
लंबे समय तक जिम में तरह-तरह की जोर-आजमाइश करेंगे और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, ऐसा हो सकता है क्या? पानी की कमी को पूरा करते रहें और एक्सरसाइज के बीच-बीच में छोटा ब्रेक जब भी लें, पानी जरूर पिएं।

बहुत अधिक कसरत
फिट बॉडी के लिए जरूरी नहीं कि आप दिन में पांच घंटे जिम में ही रहें और समय मिलते ही ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू कर दें। इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ेगा और कोई फायदा नहीं होगा। रोज आधा से दो घंटे से ज्यादा एक्सरसाइज आपको थका देगी और जिम जाने के फायदे अपने आप नुकसान में बदल जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें