फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Risk: शादीशुदा लोगों के मोटे होने का खतरा तीन गुना अधिक, पर क्या है इसकी वजह? आप भी तो नहीं हैं शिकार

Mon, 17 Mar 2025 12:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने अध्ययनक के निष्कर्षों के आधार पर बताया कि अविवाहित पुरुषों की तुलना में विवाहित पुरुषों में मोटापे का जोखिम तीन गुना अधिक होता है। विवाह के बाद वजन बढ़ने का क्या कारण हो सकता है? इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
मोटापा का बढ़ता खतरा - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में कहा जाए कि मोटापा आपके लिए अभिशाप है, तो ये गलत नहीं होगा। जिस तरह से सभी उम्र के लोग इसका शिकार होते जा रहे हैं, ये कई प्रकार की बीमारियों का बोझ भी बढ़ाता जा रहा है। हृदय रोग हो या  डायबिटीज, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हों या कैंसर जैसे घातक बीमारी, सभी के लिए मोटापे को एक बड़ा जोखिम कारक माना जाता है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने वजन को लेकर गंभीरता दिखाने की जरूरत है, अगर इसे कंट्रोल न किया गया तो आने वाले दशकों में आपके गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को बढ़ते वजन के लिए प्रमुख कारक माना जाता रहा है। इसके अलावा कुछ प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याएं भी आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा लोगों में मोटापे का खतरा अधिक रहता है?
विज्ञापन


विवाह के बाद वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।


(ये भी पढ़िए- वजन घटाने के लिए काफी चर्चा में है OMAD डाइट, जानिए आप कैसे पा सकते हैं इसका लाभ)

विवाह के बाद बढ़ जाता है वजन? - फोटो : Freepik.com
विवाह के बाद बढ़ जाता है मोटापा?

मोटापे की बढ़ती समस्या वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसके कारणों को समझने के लिए पोलैंड के विशेषज्ञों ने हाल ही में एक अध्ययन किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर बताया कि अविवाहित पुरुषों की तुलना में विवाहित पुरुषों में मोटापे का जोखिम तीन गुना अधिक हो सकता है। 

विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि विवाह के बाद पुरुष और महिला दोनों में मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, हालांकि महिलाओं में ये दर कम देखी गई है।

मोटापे के कारणों को जानिए - फोटो : Freeoik.com
अध्ययन में क्या पता चला?

मई 2025 में स्पेन के मालागा में 'मोटापा विषय पर यूरोपीय कांग्रेस' में इस अध्ययन के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाने हैं।

पोलैंड में 50 वर्ष की औसत आयु वाले 2,405 लोगों के चिकित्सा डेटा के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि शादी होने के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने की आशंका 62% और महिलाओं में 39% अधिक हो जाती है। वैसे तो इसमें बढ़ते उम्र की भी एक भूमिका होती है पर और भी कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। शादी के बाद अगले हर वर्ष में पुरुषों में अधिक वजन (ओवरवेट) होने का जोखिम 3% और महिलाओं में 4% बढ़ता देखा गया है।

बढ़ते मोटापे के कारणों को जानिए - फोटो : Freepik.com
क्या कहती हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

ओबेसिटी हेल्थ अलायंस की निदेशक कैथरीन जेनर कहती हैं, आमतौर पर देखा गया है कि शादी के बाद लोगों का डाइट बढ़ जाता है और इसकी तुलना में शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है, जबकि महिलाएं सामाजिक दबाव के कारण शरीर के वजन के बारे में अधिक सचेत रहती हैं। हालांकि इन कारणों को दोष देने के बजाय, हमें ऐसी नीतियों की आवश्यकता है जो स्वस्थ विकल्पों को आसान बनाती हैं। ये सभी की अपने सेहत को लेकर भी जिम्मेदारी है कि आप वेट को कम करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।


विज्ञापन

मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण - फोटो : Freepik.com
पहले के अध्ययन पर भी उठे सवाल

हालांकि इसके पहले के एक अध्ययन में कहा गया था कि विवाहित पुरुष अविवाहित पुरुषों की तुलना में अधिक स्वस्थ होते हैं, हालांकि नया अध्ययन पुराने रिपोर्ट्स पर सवाल उठा रही है। 

पिछले अध्ययनों में कहा गया था कि विवाहित पुरुष स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, जो अक्सर उनके जीवनसाथी से प्रभावित होती है। विवाह के बाद धूम्रपान-शराब की आदत कम हो जाती है, आहार बेहतर हो जाता है साथ ही चिकित्सा देखभाल भी बढ़ जाती है जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Marriage, Increasing Age Linked to Risk for Overweight and Obesity


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें