कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है लेकिन वैक्सीन को लेकर अभी तक भी लोगों के मन में कई सारे संशय हैं। इसमें महिलाओं के दिमाग में जो एक सवाल घूम रहा है वो यह है कि महिलाओं के लिए वैक्सीन लगवाना कब सुरक्षित है? क्या पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवाने से कोई नुकसान हो सकता है? इसी तरह के कई सारे सवालों के जवाब डॉ तरंग प्रीत कौर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, एम्स द्वारा दिए गए।
-वैक्सीन लगने से क्या पीरियड साइकिल में कोई परिवर्तन हो सकता है?
वैक्सीन लगने के बाद ऐसा कुछ अभी तक तो सुनने में नहीं आया है लेकिन जिन महिलाओं को पहले कोरोना हो चुका है, उनका महीना लेट हो सकता है या रक्तस्त्राव अधिक हो सकता है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कोरोना का असर है या उस वक्त हुए तनाव के प्रभाव के कारण ऐसा हो रहा है।
-वैक्सीन लगवाने से प्रजनन क्षमता पर कोई प्रभाव पड़ सकता है?
-गर्भवती महिला को वैक्सीन कब लगवाना चाहिए?
गर्भवती महिलाएं 12 सप्ताह से 28 सप्ताह तक कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं, यह पूरी तरह से उनके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है लेकिन एक बार इस विषय में फिर भी अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें ताकि आगे चलकर कोई समस्या न हो।
-क्या मांं को टीका लगने से बच्चे की भी एंटीबॉडी बन जाएगी?
मां के खून से बच्चे के शरीर तक कुछ पदार्थ जा सकते हैं, जो कि बच्चों की भी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्हें भी रोग से बचा सकते हैं इसलिए मां को वैक्सीन लगवाना और भी जरूर हो जाता है क्योंकि गर्भवती महिलाओं में एक वैक्सीन दो लोगों की रक्षा करती है।
-कोरोना से ठीक होने के बाद महिलाएं वैक्सीन कब लगवा सकती हैं?
कोरोना से ठीक होने के बाद ताजा गाइडलाइन्स के अनुसार महिलाएं तीन महीने बाद आराम से वैक्सीन लगवा सकती हैं, इससे उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।