फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक को शेप में लाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसान कसरतों का अभ्यास

Fri, 21 May 2021 08:52 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी नाक को अच्छा शेप देने के लिए बड़ी सर्जरी या कोई अन्य विकल्प आजमाने की बजाय आप सिर्फ कसरत करके भी यह आसान कांम कर सकते हैं। नाक के लिए की जाने वाली कसरतें बेहद आसान भी होती हैं। 
विज्ञापन
अपनी नाक को आसान से आसान कसरत करवाना है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई सारे लोग मोटी या अन्य किसी शेप की नाक को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में नाक सही दिखे इसके लिए कई सारे लोग सर्जरी भी करवाते हैं लेकिन नाक की सर्जरी इतनी कोई आसान नहीं होती है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि घर पर ही आप किसी तरह से अपनी नाक को एक अच्छा शेप दे सकें तो यह बिल्कुल संभव है। इस दौरान बस आपको थोड़ा समय निकालकर अपनी नाक को आसान से आसान कसरत करवाना है। आइए जानते हैं किन कसरतों को करके नाक को शेप में लाया जा सकता है। 

नाक को लचीला करना 

विज्ञापन

अपनी नाक को लचीला करने के लिए यह कसरत आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। इसे करने के लिए नाक को हर थोड़ी- थोड़ी देर में अपनी उंगलियों से पकड़कर हिलाया कीजिए। इसे आप कभी भी और कितनी बार भी कर सकते हैं। इसे करने से नाक की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

नाक की मसाज
यदि आप सही ढंग से नाक की मसाज करेंगे तो आपको बहुत जल्द यह महसूस होगा कि आपकी नाक शेप में आ रही है। इसे शेप में लाने के लिए नारियल का तेल लीजिए और उगलियों को नाक पर गोल-गोल घूमाकर इसके मालिश कीजिए। ऐसा करने से नाक अच्छी दिखाई पड़ेगी। 

नाक की स्ट्रेटनिंग

विज्ञापन

यदि आप चाहते हैं कि आपकी नाक एकदम स्ट्रेट दिखाई दे तो इसके लिए करना होगी एक बहुत ही सामान्य कसरत। सबसे पहने नाक को उंगली से थोड़ा ऊपर उठाइए और उसके बाद मुस्कराइए। ऐसा करने से आपकी नाक थोड़े ही दिन में एक अच्छे आकार में आएगी। 

 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें