फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू उपायों को करने से कम होगा यूरिक एसिड, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Sun, 22 Nov 2020 03:14 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई तरहों की समस्या होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई तरहों की समस्या होने लगती हैं। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर गठिया रोग हो जाता है। अर्थराइटिस के मरीजों में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन हो जाती है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। शरीर में यूरिक एसिड खाने-पीने की चीजों से बढ़ता है। आज हम आपको यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं शरीर में यूरिक एसिड को कम करने के आसान उपाय...
विज्ञापन

2 of 7
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें
  • शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड कम होता है।
विज्ञापन

3 of 7
अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अजवाइन 
  • अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसका सेवन कर लें। नियमित रूप से अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड कम होता है।

4 of 7
विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में युरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें
  • विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में युरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है। गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
विज्ञापन

5 of 7
भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें
  • भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर में जमा यूरिक एसिड टॅायलेट के रास्ते बाहर निकल जाता है। एक दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन

6 of 7
रोजाना बथुए के पत्तों का जूस पीने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बथुए के पत्तों का जूस
  • रोजाना बथुए के पत्तों का जूस पीने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए नियमित रूप से सुबह खाली पेट बथुए के पत्तों का जूस पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अलसी के बीज
  • अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीजों में प्रोटीन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। आप अलसी के बीजों का इस्तेमाल कई तरहों से कर सकते हैं, जैसे आप चबा कर भी इनका सेवन कर सकते हैं और स्मूदी बनाकर भी।  
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें