फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी और गहरी नींद के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कभी नहीं होगी अनिद्रा की समस्या

Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। आज के समय बहुत से लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं। गलत खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से भी ये समस्या काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है।

अगर रात में हमारी नींद पूरी नहीं हुई होती है तो अगले दिन किसी भी काम में मन नहीं लगता है और दिनभर थकान महसूस होती है। बहुत से लोगों को रात में नींद नहीं आती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनको आजमाने से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी और आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी...
विज्ञापन

2 of 7
अधिक मात्रा में चाय, कॅाफी का सेवन करने से नींद नहीं आती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
चाय, कॅाफी का सेवन कम करें
  • अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो चाय, कॅाफी का सेवन कम कर दें। अधिक मात्रा में चाय, कॅाफी का सेवन करने से नींद नहीं आती है। रात के समय सोने से पहले चाय, कॅाफी का सेवन न करें। अगर आप रात को सोत समय चाय, कॅाफी का सेवन करेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 7
रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोने से पहले दूध का सेवन करें
  • आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। आप दूध में केसर मिलाकर भी पी सकते हैं। दूध में केसर मिलाकर पीने से भी अच्छी नींद आती है।

4 of 7
सोने से पहले पैरों की हल्की मालिश करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मालिश करें
  • अगर आपको रात को नींद नहीं आती है तो आप सोने से पहले पैरों की हल्की मालिश कर सकते हैं। मालिश करने से थकान दूर होती है और अच्छी नींद आती है। आयुर्वेद के अनुसार भी अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए मालिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
अच्छी और गहरी नींद के लिए जड़ी बूटियों का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आयुर्वेदिक उपाय
  • आयुर्वेद के अनुसार अच्छी और गहरी नींद के लिए जड़ी बूटियों का सेवन करना चाहिए। आप अच्छी और गहरी नींद के लिए अश्वगंधा, तगाव और शंखपुष्पी का सेवन कर सकते हैं। इन जड़ी बूटियों का सेवन करने से थकान दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
सेब के सिरके का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सेब का सिरका
  • सेब के सिरके का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। सेब में अमीनो एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि थकान को दूर करने में सहायक होता है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेथी के रस का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी का रस
  • मेथी के रस का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो रोज मेथी के रस का सेवन शुरू कर दें। अच्छी और गहरी नींद के लिए आपको मेथी के कुछ पत्तों का रस निकालना है और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें