फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम होता है कमजोर, करें परहेज

Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है- सांंकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। इस समय इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए लोग कई तरहों की चीजों का सेवन कर रहे हैं।

आपको बता दें, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे तो इन चीजों का सेवन कम कर दें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका अधिक सेवन करने इम्यून सिस्टम कमजोर होता है...
विज्ञापन

2 of 6
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अधिक मात्रा में शराब का सेवन
  • शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अधिक मात्रा में नमक का सेवन
  • एक शोध के अनुसार अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इस शोध में ये दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

4 of 6
अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अधिक मात्रा में मीठा खाना
  • अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। मीठी चीजों का अधिक सेवन करने से डायबिटीज का खतरा भी रहता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो मीठी चीजों का सेवन कम करें।
विज्ञापन

5 of 6
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैफीन की अधिक मात्रा
  • अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन की समस्या भी होने लगती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन कम करें। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आपने सोने से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सोडा, एनर्जी ड्रिंक से होता है नुकसान
  • सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है, इसलिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें