फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हाई ब्लड शुगर बढ़ाता है कोरोना से मौत का खतरा, जानिए इसे कैसे करें नियंत्रित?

Mon, 13 Jul 2020 04:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 5.5 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि करोड़ों लोग संक्रमित हैं। हालांकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन तब तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर हाई ब्लड शुगर (डायबिटीज) और दिल के मरीजों के लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के जिन मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें संक्रमण की वजह से मौत का खतरा बढ़ जाता है। खास बात ये है कि यह खतरा उन लोगों में भी बना रहता है, जो पहले से डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित नहीं हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन के टोंगजी मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल ही में हुए अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि ब्लड शुगर बढ़ने और कोरोना की वजह से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बीच संबंध है। यह अध्ययन विज्ञान पत्रिका डायबिटोलोजिया में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने दो अस्पतालों में भर्ती होने से पहले कोरोना के मरीजों का ब्लड शुगर मापा और फिर उसके 28 दिन बाद संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की जांच की। इससे वो इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कोरोना के मरीजों को भले ही पहले से डायबिटीज नहीं हो, लेकिन उन्हें ब्लड शुगर लेवल की जांच समय-समय पर जरूर करनी चाहिए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोना के बहुत से मरीजों में ग्लूकोज मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के लक्षण देखे गए हैं।    

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध में 59 साल की औसत आयु वाले कुल 605 कोरोना मरीजों को शामिल किया गया था, जिसमें से बाद में 114 मरीजों की मौत हो गई। शोध से यह पता चला कि 605 मरीजों में से 208 को पहले से ही कई बीमारियां थीं, लेकिन उन्हें डायबिटीज नहीं था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, लगभग एक तिहाई मरीज फास्टिंग ब्लड शुगर के शिकार थे और ऐसे ही लोगों में ही आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज के होने की आशंका ज्यादा रहती है साथ ही ऐसे मरीजों की जान जाने का खतरा भी ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण? 
  • हाई ब्लड शुगर के लक्षणों में पेट दर्द, प्यास लगना, दृष्टि की समस्या, मतली, भूख में वृद्धि, सुस्ती, थकावट, पसीना, भ्रम, उल्टी, वजन का कम होना और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा आंतों की समस्याएं जैसे- दस्त और कब्ज भी इसके लक्षणों में ही आते हैं। ब्लड शुगर अधिक होने पर मरीज को ऐसा ही महसूस होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर का स्तर बनाए रखने के लिए क्या करें? 
  • अधिक से अधिक पानी पिएं, क्योंकि इससे मूत्र के रूप में ब्लड से अतिरिक्त तरल पदार्थ को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही पानी का सेवन डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। 
  •  
  • नियमित रूप से व्यायाम करें, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि कुछ मामलों में यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा भी सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।   
  •  
  • डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को संतुलित आहार लेना चाहिए। कुछ भी खाने से बचना चाहिए। बेहतर है कि पहले डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले ली जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड शुगर को कैसे कम करें? 
  • अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें। इसके बजाय उच्च प्रोटीन आहार लें, जो ब्लड शुगर को सामान्य रखने में सहायक है। 
  •  
  • अपने आहार में फाइबर का सेवन बढ़ाएं। यह ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  •  
  • वजन को सामान्य बनाए रखें, क्योंकि वजन कम करने से शरीर में मधुमेह का स्तर भी कम हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें