स्मार्ट तो सभी बनना चाहते हैं और सबकी ख्वाहिश होती है कि उनके पास हर सवाल के जवाब हों। बहरहाल हर सवाल का जवाब आपके पास होना तो मुश्किल है लेकिन आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग करके स्मार्ट जरूर बन सकते हैं। सबसे पहले उसके लिए जानने का जुनून और जिज्ञासा होनी बेहद जरुरी है। बहुत से विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया के बारे में जिज्ञासा बनाए रखने से दिमाग को तेज, आपको खुश करने, अपने रिश्तों को मजबूत करने मदद मिलती है। साथ ही, हम बताएंगे कुछ ऐसे फैक्ट्स जो जिससे आप जीनियस महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
क्या आप जानते हैं कौवों कि 'बैड बुक्स' में आना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। वाइल्डलाइफ जीवविज्ञानी की स्टडी के अनुसार, कौवों में हर व्यक्ति का चेहरा पहचानने की शक्ति होती है। अगर आपने कौवों के साथ कभी कुछ गलत किया और उन्होंने आपको देख लिया तो बदला कभी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Demo Pic
मानव हर दिन, लगभग 22,000 बार सांस लेता है और ऑस्ट्रेलिया के लंग्स फाउंडेशन के अनुसार, कोई व्यक्ति चाहे कितना भी एक्सहेल करे, उनके फेफड़ों में फिर भी लगभग एक लीटर हवा होती है, जो फेफड़ों को पानी में तैरने के लिए पर्याप्त बनाती है।
4 of 7
बिल्लियों को इंसानों की तरह ही संगीत बहुत प्रिय होता है। लेकिन वे इंसानों के संगीत को पसंद नहीं करतीं। यही कारण है कि विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, मैडिसन और मैरीलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिलकर "कैट-केंद्रित संगीत" की रचना की है।बिल्लियों के लिए खासकर बने इस संगीत का नाम 'कोजमोस एयर' है।
विज्ञापन
5 of 7
'डेजा वू' के बारे में तो सुना ही होगा। वैसे तो 100 प्रतिशत सिद्ध नहीं हुआ है, यह एक आम सहमति है कि 'डेजा वू' तब होता है जब दिमाग के साइड से दूसरे साइड तक जानकारी स्थानांतरित करने में देरी होती है, इसलिए दिमाग पूरी जानकारी दो बार प्राप्त करता है। ऐसा लगता है कि वैसी ही घटना पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 7
2015 में, टेक्सास में एक व्यक्ति ने एक आर्मडिलो को अपने बगीचे के चारों ओर घूमते हुए पाया और उसे गोली मारने की कोशिश की थी। आश्चर्य की बात तो ये थी कि आर्मडिलो की चमड़ी बुलेटप्रूफ निकली। साथ ही, वो व्यक्ति बदकिस्मत निकला जिसने यह खोज की क्योंकि जब उसने गोली मारी तो वो आर्मडिलो से टकराकर सीधे व्यक्ति जबड़ों में लगी।
पिकासो कला की दुनिया में सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक है। क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम वास्तव में हम थोड़ा लंबा था। वैसे काफी लंबा था। चित्रकार का पूरा नाम 23 शब्दों का पाब्लो डिएगो जोस फ्रांसिस्को डी पाउला जुआन नेपोमुकेनो मारिया डे लॉस रेमेडियोस सिप्रियानो डे ला सेंटीसिमा त्रिनिदाद शहीद पेट्रीसियो क्लिटो रूइज वाई पिकासो था।