फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से लेकर स्किन इंफेक्शन को दूर करने तक, जानें बेसन के चार स्वास्थ्यवर्धक फायदे

सार

सर्दियों के शुरू होने से लोगों को कई सारी बीमारियां और स्किन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। आमतौर पर लोगों के स्किन फटने के साथ-साथ टैनिंग भी होने लगती हैं। ऐसे में बेसन का इस्तेमाल करके आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
Rajdhani Besan - फोटो : Rajdhani Besan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसन का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में हर घर में किया जाता है। बेसन से ही गर्मागर्म पकौड़े, ढोकला, कढ़ी, चटपटी नमकीन और मिठाइयां आदि बनाए जाते हैं, जिन्हें घर के बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई खाना पसंद करता है। हालांकि, बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि बेसन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। बेसन का इस्तेमाल कई बीमारियों से लेकर स्किन इंफेक्शन को दूर करने में किया जाता है। सर्दियों के शुरू होने से लोगों को कई सारी बीमारियां और स्किन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। आमतौर पर लोगों के स्किन फटने के साथ-साथ टैनिंग भी होने लगती हैं। ऐसे में बेसन का इस्तेमाल करके आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बेसन होने वाले चार स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


1. सर्दी और जुकाम को ठीक करने में सहायक 
ठंड के मौसम में अक्सर काफी लोगों को अचानक सर्दी-जुकाम की शिकायत होने लगती है। ऐसे में बेसन से बनने वाले शीरे को पीने से सर्दी और जुकाम से जल्द ही राहत मिल जाती है। ज्यादा ठंड होने की वजह से हमारा इम्मून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से हम बीमार हो जाते हैं। ऐसे में बेसन का शीरा पीने से हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है, क्योंकि बेसन में काफी पोषक तत्व के साथ एंटीबैक्क्टेरियल गुण पाए जाते हैं।

2. जोड़ों के दर्द से आराम 
सर्दी में अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द होने लगता है। वहीं, कई बार छोटे बच्चों को भी दर्द की शिकायत होती है। ऐसी स्थिति में भी बेसन का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। बेसन के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे बहुत जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। साथ ही, जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं या उन्हें आस्टियोपोरेसिस की शिकायत है तो उन्हें सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन


3. स्किन के लिए फायदेमंद 
अक्सर सर्दियों में लोगों की स्किन फटने लगती है तो कई लोगों की स्किन रूखी, बेजान और ड्राई होने लगती है। ऐसे में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आपको बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। बेसन के अंदर स्किन के लिए जरूरी कई तत्व होते हैं। साथ ही, बेसन अपने एंटी बैक्टेरियल और एंटी एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसका फेस पैक सर्दी में लगाने से आपकी स्किन में निखार और खूबसूरती बनी रहती है।

4. अनिद्रा जैसी समस्याओं से दिलाए राहत 
कई बार सर्दियों में भी देर रात तक नींद नहीं आती है, जिसकी वजह से काफी लोग बेड पर सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से ग्रसित हैं तो आपको सर्दियों में बेसन से बनी हुई रोटियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बेसन के अंदर मीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन और ट्रिप्टोफैन जैसे महत्वपूर्ण नेचुरल एसिड पाए जाते हैं, जो आपको स्ट्रेस और अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें