डेंगू एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। समय पर इसका इलाज बहुत ही जरूरी है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो इंसान की जान भी जा सकती है। डेंगू बुखार को 'हड्डीतोड़ बुखार' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित मरीजों को इतना अधिक दर्द हो सकता है कि जैसे उनकी हड्डियां टूट गई हों। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह बीमारी एक विश्वव्यापी समस्या बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल लगभग 5-10 करोड़ लोग डेंगू बुखार से पीड़ित होते हैं, जिसमें से कइयों की जान भी चली जाती है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय ये है कि अपने घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें, कहीं भी पानी न जमा होने दें, क्योंकि पानी इकट्ठा हो जाने की वजह से उसमें मच्छर पनपने लगते हैं, जो डेंगू का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय क्या हैं...