प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला पिछले साल चीन के वुहान में दर्ज किया गया था और तब से लेकर अब तक 10 महीने का वक्त बीत चुका है, लेकिन कोरोना का संक्रमण घटने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। कुछ देशों में इसे रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब समय के साथ उसमें ढील दी गई है, जिसका नतीजा ये है कि महामारी की दूसरी लहर देखने को मिल रही है और संक्रमण की रफ्तार में काफी तेजी आ गई है।