प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रूस की दूसरी वैक्सीन को लेकर दावा किया गया है कि उसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होंगे जबकि पहली वैक्सीन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी, उनमें से कुछ में साइड-इफेक्ट्स दिखे थे। इसमें शरीर का तापमान बढ़ना, बुखार, शरीर में दर्द जैसी परेशानियां शामिल हैं। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि रूस की दूसरी कोरोना वैक्सीन से भी मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।