रूस की वैक्सीन को लेकर भले ही दुनियाभर में सवाल उठ रहे हों, लेकिन वह इसको लेकर निश्चिंत है। रूस का मानना है कि उसकी वैक्सीन कारगर और प्रभावी है। हालिया रिपोर्ट बताती है कि उसने वैक्सीन का पहली खेप तैयार भी कर ली है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, रूस इस महीने के अंत तक बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगा और सितंबर तक यह आम लोगों को मिलनी शुरू भी हो जाएगी, जबकि पहले उसने घोषणा की थी कि सितंबर में वैक्सीन का उत्पादन शुरू होगा और अक्तूबर में पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। आइए जानते हैं रूस की इस वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स...