फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Symptoms: कोरोना के लक्षणों में शामिल हुई एक और नई समस्या, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 22 Jul 2020 11:36 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वायरस के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए जानलेवा साबित हुआ है। इसने 180 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की वजह से अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब डेढ़ करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इसके वैक्सीन की खोज लगातार जारी है। हालांकि कई देशों ने तो वैक्सीन बना लेने का दावा भी किया है, लेकिन अभी उनमें से कुछ ट्रायल के पहले या दूसरे चरण में हैं तो कुछ तीसरे यानी अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन की खोज के बाद भी इस महामारी पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि आने वाले सालों में लोगों को कोरोना के साथ ही जीना होगा। इस बीमारी के बारे में सबसे खास, लेकिन खतरनाक बात ये है कि समय-समय पर इसके लक्षणों में इजाफा भी हो रहा है। शुरुआत में तो इसके चार ही लक्षण सामने आए थे, लेकिन बाद में और भी लक्षण सामने आने लगे, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। अब कोरोना का एक नया लक्षण सामने आया है, लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर (ICMR) ने अभी आधिकारिक तौर पर इसे तय लक्षणों में शामिल नहीं किया है। आइए जानते हैं इस नए लक्षण के बारे में और ये कितना खतरनाक है...
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के लक्षण
कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के बारे में पहले जान लेते हैं। ये लक्षण इस प्रकार हैं: 
  • तेज बुखार 
  • सूखी खांसी 
  • गले में खराश होना 
  • सांस लेने में तकलीफ होना 

आइए जानते हैं इसके बाद कोरोना वायरस के कौन-कौन से लक्षण सामने आए। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहले के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को बाद में शामिल किया गया। 
  • सिर दर्द, बदन दर्द, थकान, 
  • ठंड लगना या ठिठुरन 
  • उल्टी आना
  • दस्त, बलगम में खून आना

शुरुआत के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के लक्षणों में आधिकारिक तौर पर शामिल किया है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
गंध या स्वाद महसूस न होने को भी कोरोना के प्रमुख लक्षणों में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अलावा दुनियाभर के वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने इसे कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों में शामिल किया है। अब मुंह में रैशेज यानी चकत्ते होने को कोरोना वायरस के ताजा लक्षणों में शामिल किया गया है। स्पेन के डॉक्टरों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके पास ऐसे कई कोरोना संक्रमित मरीज आए, जिन्हें मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या थी।   
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना के इस नए लक्षण के बारे में किए गए अध्ययन को 15 जुलाई को जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में जितने भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनमें से कुछ मरीज स्किन रैशेज यानी त्वचा पर चकत्ते और कुछ मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या से पीड़ित थे। यह हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि अब तक इससे संबंधित कोई जांच की ही नहीं गई थी। हालांकि इस नए लक्षण को अभी तक आधिकारिक तौर पर कोरोना के लक्षणों में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में इस वायरस से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं, जिनमें ये बातें शामिल हैं: 
  • बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें 
  • घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें
  • सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें
  • बिना वजह आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
  • बार-बार हाथ साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें 
  • अक्सर छूई जाने वाली सतहों को नियमित साफ करें
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • अति आवश्यक न हो तो यात्रा न करें 
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें 
  • आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें और उसे हमेशा एक्टिव रखें 
  • सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें
  • अफवाहों से बचें और विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें 
  • अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है या उसकी देखभाल में कोई जुटा हो तो उससे भेदभाव न करें
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चूंकि कोरोना वायरस और सामान्य फ्लू के लक्षण लगभग एक जैसे हैं, इसलिए अगर आपको किसी भी तरह का कोई लक्षण महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या फिर केंद्र की टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 या राज्य की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इसके अलावा मानसिक तनाव या परेशानी होने पर मनोवैज्ञानिक सहायता सेवाओं की मदद भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें