पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में हांगकांग में कोरोना से दोबारा संक्रमण का एक मामला सामने आया है। एक युवक कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुका था और उसके शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी भी बन चुकी थी, लेकिन वह दोबारा संक्रमित हो गया। कहा जा रहा है कि उसके शरीर में बनी एंटीबॉडी साढ़े चार महीने में ही खत्म हो गई। ऐसे में यह सवाल गहरा गया है कि आखिर कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद शरीर में कितने दिन तक एंटीबॉडी बनी रहती है? कुछ जानकारों का कहना है कि एंटीबॉडी महज 50 दिन के आसपास ही शरीर में बनी रहती है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों की राय इससे अलग है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी ताजा रिसर्च क्या कहती है...