विशेषज्ञों की समिति ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्हें और अधिक डाटा एकत्र करने की जरूरत है। जबकि तीसरी कंपनी फाइजर कंपनी ने अपने प्रजेंटेशन के लिए और समय मांगा है।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) ने ईयूए यानी वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति को लेकर एक बैठक भी की। इसी बैठक में एसईसी ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को भारत में वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अनुमति दिए जाने से पहले डाटा एकत्र करने का सुझाव दिया है।