फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचना है तो ये सात बातें गांठ बांध लें, कम होगा संक्रमण का खतरा

Sat, 13 Jun 2020 08:17 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत में रोजाना कोरोना वायरस के हजारों मामले सामने आ रहे हैं - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अन्य देशों की तरह भारत में भी रोजाना बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अब धीरे-धीरे लॅाकडाउन में ढील दी जाने लगी है, जिससे इस वायरस से संक्रमण का खतरा और भी अधिक है। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए अपनी तरफ से पूरे एहतियात बरतने होंगे। इस समय लापरवाही करना खतरनाक साबित हो सकता है। सावधानी बरतने से हम खुद को, परिवार को और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे किन चीजों का इस्तेमाल करने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है....
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है - फोटो : PTI
मास्क
  • कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। इस समय मास्क पहनना न भूलें। आपको एक उदाहरण से मास्क के फायदे बताते हैं...
एक रिपोर्ट के अनुसार अगर किसी कोरोना वायरस के मरीज ने मास्क पहना है तो उससे वायरस के संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए इस समय घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले मास्क पहनें।

 
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना वायरस का संक्रमण आंखों के द्वारा भी फैल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गॅागल
  • एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण आंखों के द्वारा भी फैल सकता है। इस समय घर से बाहर जाते समय गॅागल पहनना न भूलें। अगर आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो गॅागल का इस्तेमाल करने से पहले डॅाक्टर से सलाह ले लें।
 

4 of 8
कोरोना का संक्रमण बालों के द्वारा भी फैल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैप
  • कई शोधों में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण बालों के द्वारा भी फैल सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि कैप पहनी चाहिए। इस मौसम में कैप आपको गर्मी के साथ-साथ कोरोना वायरस से भी बचाने का काम करेगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
गुनगुने पानी का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
गुनगुना पानी पिएं
  • गुनगुना पानी पीने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहेगा तो आपको कोई भी वायरस आसानी से अपनी चपेट में नहीं ले पाएगा। इसलिए इस समय प्रयास करें कि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए।

 
विज्ञापन

6 of 8
काढ़ा का सेवन करने इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर
काढ़ा
  • कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका है दिनभर में दो से तीन बार काढ़े का सेवन किया जाए। आप घर में आसानी से काढ़ा बना सकते हैं। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि काढ़े का सेवन करने इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है - फोटो : Pixabay
योग
  • योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रतिदिन योग करें। इस समय पार्क जाना सुरक्षित नहीं है इसलिए घर में रहकर ही योग करें।

 
विज्ञापन

8 of 8
ध्यान करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है - फोटो : pixabay
ध्यान
  • कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए ध्यान का सहारा लिया जा सकता है। ध्यान करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है। काफी समय से घर में रहने से मानसिक तनाव जैसी समस्याएं होना आम बात है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान सबसे आसान उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें