फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए है खतरनाक, हो सकती हैं ये परेशानियां

Wed, 29 Jul 2020 12:45 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतने को कहा गया है, जिसमें मास्क का इस्तेमाल करना, साबुन से हाथ धोना और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। इसकी जगह साबुन से हाथ धोने का सुझाव दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल डॉक्टर आर. के. वर्मा के मुताबिक, हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं यह कैसे हमारे हाथों को और शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है...  
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, हैंड सैनिटाइजर बनाने में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बेंजाल्कोनियम क्लोराइड की खूबी ये है कि हाथ की त्वचा पर मौजूद कीटाणुओं को लगभग पूरी तरह मार देता है, लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से एलर्जी, खुजली या जलन जैसी शिकायत भी हो सकती है। खासकर उन लोगों को, जिनकी त्वचा बेहद ही संवेदनशील है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
ट्राइक्लोसोन नाम के केमिकल का भी हैंड सैनिटाइजर बनाने में उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसा केमिकल है, जिसे हमारी त्वचा पलभर में सोख लेती है। इस वजह से यह केमिकल हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। अगर इसका सीमित मात्रा में इस्तेमाल हो तो ठीक है, वरना इसके नुकसान भी हो सकते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से हाथों में रुखापन भी बढ़ने लगता है। हालांकि ऐसा साबुन के भी ज्यादा इस्तेमाल से हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि इसके लिए डॉक्टर से सलाह ले लें, ताकि त्वचा संबंधी कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
आजकल बाजार में खुशबूदार सैनिटाइजर भी आने लगे हैं। ऐसे में ये उन लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है, जो अधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे सैनिटाइजर उनके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है।  
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हैंड सैनिटाइजर को सुगंधित बनाने के लिए फैथलेट्स जैसे केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। इस केमिकल के अधिक इस्तेमाल से लिवर और किडनी पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में यह उन लोगों को दिक्कतें दे सकता है, जो पहले से ही पेट या पाचन से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ सकता है। चूंकि कई बार ऐसा होता है कि बच्चे किसी परेशानी को माता-पिता से बता नहीं पाते हैं कि उन्हें क्या परेशानी हो रही है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का अधिक उपयोग उन्हें चिड़चिड़ा और बीमार बना सकता है। इसलिए बेहतर है कि जितना संभव हो बच्चों को साबुन से ही हाथ धुलाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें