कोरोना वायरस से परेशान दुनिया को भले ही इसकी वैक्सीन मिलने में थोड़ा समय लगे, लेकिन इसके इलाज में तरह-तरह की दवाओं का इस्तेमाल जरूर हो रहा है और खुशी की बात ये है कि कई दवाएं कोरोना वायरस के खिलाफ असर भी दिखा रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार ने दाद-खाज-खुजली की दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। दावा किया जा रहा है कि इस दवा से कोरोना का इलाज और बचाव दोनों ही संभव हो सकता है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित मरीजों को ये दवा दिए जाने के आदेश सभी जिलों के सीएमओ को दिए हैं।