फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus drug: अगस्त में लॉन्च होगी कोरोना की दवा, जानिए कहां और कैसे मिलेगी, कितनी होगी कीमत?

Tue, 28 Jul 2020 11:20 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इसकी वैक्सीन तो लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन तब तक दवाइयों से ही काम चलाया जा रहा है। कई ऐसी दवाइयां हैं, जो कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रही हैं। अब देश की जानी-मानी फार्मास्यूटिकल कंपनी सिपला ने यह घोषणा की है कि वह अगस्त के पहले हफ्ते में कोरोना की एक नई दवा लॉन्च कर देगी। खास बात ये है कि इस दवा को बनाने के लिए सिपला ने अपना साझीदार भी चुन लिया है और वो भी भारत में ही। बताया जा रहा है कि यह दवा बाजार में मौजूद दवाओं की तुलना में 40 फीसदी सस्ती होगी। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में वो सबकुछ, जिसे लोग जानना चाह रहे हैं। जैसे कि यह कहां और कैसे मिलेगी और सबसे जरूरी कि इसकी कीमत क्या होगी? 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना की इस दवा का नाम सिप्लेंजा है। इसे बनाने में हैदराबाद की एवरा लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिपला की साझीदार बनी है। इसके लिए एवरा लेबोरेट्रीज को मंजूरी भी मिल गई है। दरअसल, एवरा लेबोरेट्रीज फेविपिरावीर एपीआई दवा बनाकर सिपला को भेजेगी और उसी से सिप्लेंजा दवा बनाकर सिपला उसे लॉन्च करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपीआई किसी भी तरह की दवा बनाने के लिए उसके कच्चे माल की तरह होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
एवरा लेबोरेट्रीज कई दशकों से दवाओं पर रिसर्च कर रही है और उसके उत्पादन के काम में लगी हुई है। पद्म भूषण डॉ. एवी रामा राव इस कंपनी के फाउंडर हैं। 1990 के दशक में उनकी वजह से ही एंटी-एड्स दवा बनाई जा सकी थी। इस दवा ने लाखों लोगों की जान बचाई थी। 

4 of 7
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
जेनेरिक दवा है सिप्लेंजा 
  • कोरोना की यह दवा सिप्लेंजा जेनेरिक दवा है। इसे बनाने में लागत कम लगने की वजह से ही यह काफी सस्ते में बाजारों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 68 रुपये प्रति टैबलेट होगी। चूंकि यह दवा भारत में ही बनेगी, ऐसे में यह यहां आसानी से मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी दवा का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना की दवा फैबिफ्लू की क्या है कीमत 
  • फिलहाल ग्लेमार्क कंपनी फेविपिरावीर से कोरोना की दवा बना रही है, जिसका नाम फैबिफ्लू है। बाजार में इसके टैबलेट की कीमत 104 रुपये है, लेकिन सिप्लेंजा इससे करीब 40 फीसदी सस्ती है। 
विज्ञापन

6 of 7
डेक्सामेथासोन - फोटो : Social media
कोरोना की अन्य कारगर दवाएं 
  • डेक्सामेथासोन और रेमडेसिवीर जैसी दवाइयां भी कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रही हैं। इसमें डेक्सामेथासोन को जान बचाने वाली दवा माना जा रहा है। यह संक्रमित गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने में सहायक है। यह सस्ती भी है और हर जगह मिल जाने वाली दवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वैक्सीन कब तक आएगी? 
  • कोरोना की वैक्सीन कब तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी, ये कहना अभी मुश्किल है, लेकिन रूस ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन सितंबर में बाजार में आ जाएगी। इधर अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल शुरू हो चुका है, जिसमें 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है। इस वैक्सीन को मॉडर्ना कंपनी ने बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें